भीमराव अम्बेडकर के 10 बेस्ट इंस्पायरिंग थॉट्स
Bhimrao Ambedkar के अनमोल विचार
Bhimrao Ramji Ambedkar (डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर) के नाम से लोकप्रिय है | इनका जन्म 14 अप्रैल, 1891 को महु (मध्य प्रदेश) मे हुआ था | B. R. Ambedka ने विदेश में जाकर अर्थशास्त्र में PhD की डिग्री हासिल करने वाले वे पहले भारतीय थे। इनकी प्रतिमा लन्दन के संग्रहालय में कार्ल मार्क्स के साथ लगी हुई है। जो के ये एकमात्र भारतीय हैं | ये एक भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे।
Name:-
Born-Died:-
Nationality:-
Field:-
Achievement:-
Dr. Bhimrao Ramji Ambedkar / डॉ. भीमराव अम्बेडकर
14 अप्रैल, 1891– 6 दिसंबर 1956
Indian
न्यायविद, राजनीतिक नेता, दार्शनिक, मानवविज्ञानी, इतिहासकार, वक्ता, अर्थशास्त्री, शिक्षक और संपादक
भारत के प्रथम कानून मंत्री, संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष, भारत रत्न
जो क़ौम अपना इतिहास नहीं जानती, वह क़ौम कभी भी इतिहास नहीं बना सकती। – बी.आर.अम्बेडकर
इंसान सिर्फ समाज के विकास के लिए नहीं पैदा हुआ है, बल्कि स्वयं के विकास के लिए पैदा हुआ है। – बी.आर.अम्बेडकर
पति- पत्नी के बीच का सम्बन्ध घनिष्ट मित्रों के सम्बन्ध के सामान होना चाहिए । – बी.आर.अम्बेडकर
जो कौम अपना इतिहास नही जानती है, वे कौम कभी अपना इतिहास नही बना सकती है। – बी.आर.अम्बेडकर
Famous Quotes of Dr. Ambedkar
हिंदू धर्म में, विवेक, कारण, और स्वतंत्र सोच के विकास के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। – बी.आर.अम्बेडकर
किसी भी कौम का विकास उस कौम की महिलाओं के विकास से मापा जाता हैं | – बी.आर.अम्बेडकर
मैं ऐसे धर्म को मानता हूँ जो स्वतंत्रता, समानता, और भाई-चारा सीखाये। – बी.आर.अम्बेडकर
मनुष्य नश्वर है। उसी तरह विचार भी नश्वर हैं। एक विचार को प्रचार प्रसार की जरूरत होती है, जैसे कि एक पौधे को पानी की नही तो दोनों मुरझा कर मर जाते हैं।
– बी.आर.अम्बेडकर
एक सुरक्षित सेना एक सुरक्षित सीमा से बेहतर है। – बी.आर.अम्बेडकर
यदि मुझे लगा कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो मैं इसे सबसे पहले जलाऊंगा। – बी.आर.अम्बेडकर