कैसे करें अपना डिप्रेशन दूर डिप्रेशन से सम्बंधित जानकारी (About Depression)
आजकल लोगों में Depression की समस्या होना आम बात है। अगर आपको ऐसा महसूस होता है, कि आपके लिए दुनिया ही ख़त्म होती जा रही है या मन में आत्महत्या के विचार भी आने लग जाते हैं। तो ऐसा सोचने वाले आप अकेले नहीं हैं Depression एक बहुत गंभीर बीमारी है | डिप्रेशन व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत कमजोर कर देती है जिनमे दुनिया की लगभग 10% आबादी डिप्रेशन से प्रभावित हैं। शुरू में ही डिप्रेशन के लक्षणों को पहचान कर इन्हें दूर करने का प्रयत्न किया जा सकता है. और आप आसानी से डिप्रेशन से छुटकारा पा सकते हैं।
हर इंसान में डिप्रेशन के अलग-अलग लक्षण हो सकते हैं। यहां पर सभी संभावित लक्षण दिए गए हैं:
आप जब उदास होते हैं, तो ये भावनाएँ किसी विशेष घटना या किसी खास स्थिति के कारण सामने आती हैं। एक बार वो घटना बदल जाए या फिर वो वक्त बीत जाए, तो आपकी उदासी भी दूर हो जाती है।
वहीं दूसरी तरफ, Depression आपके विचारों, भावनाओं और व्यवहार को प्रभावित करता है। आप सिर्फ एक बात के लिए उदासी महसूस नहीं करते, आप हर एक चीज को लेकर उदासी महसूस करते हैं। और आपके कितना भी चाहने के बाद भी ये भावना आपका पीछा नहीं छोड़ती है ।
न्यूरोट्रांसमीटर (Neurotransmitters), एक तरह का केमिकल मैसेंजर हैं, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं के बीच में मैसेज को भेजने का काम करता हैं। ऐसा माना जाता है कि डिप्रेशन में न्यूरोट्रांसमीटर का असामान्य स्तर, की एक अहम् भूमिका रहती है।
Hormones के बैलेंस में आने वाला बर्ताव भी डिप्रेशन का कारण हो सकता है। इस तरह के बदलाव, थाइराइड की समस्या, मीनोपॉज (रजोनिवृत्ति), या हाल ही हुये गर्भावस्था के कारण भी आ सकते हैं।
डिप्रेशन के शिकार हुऐ लोगों के दिमाग़ में फिजिकल बदलाव देखे गए हैं। इनकी अहमियत का ज्ञान तो नहीं है, लेकिन इस तरह के अवलोकन, किसी दिन डिप्रेशन के सही कारणों का खुलासा कर सकतें हैं।
डिप्रेशन के लक्षण
- भूख में बदलाव (बहुत ज्यादा या बहुत कम खाना)
- वजन में घटना
- ठीक से नींद ना आना।
- निराशा या निराशावाद
- थका हुआ या ऊर्जा की कमी महसूस करना
- खुद को बेबस, बेकार, या अपराधी महसूस करना
- निर्णय लेने में या किसी भी चीज़ पर ध्यान लगा पाने में समस्या होना
- बेचैनी और चिड़चिड़ापन होना
- मन में आत्महत्या के विचार आना
- शारीरिक लक्षण, जैसे दर्द या सिरदर्द
- हर चीज में नकारात्मक होना।
- खालीपन और उदासी महसूस होना।
- किसी भी चीज के लिए उत्साह की कमी या रूखी भावनाएं होना।
आइए आपको बताते हैं डिप्रेशन से कैसे बाहर निकला जाए.
- यदि आप Depression से बाहर आना चाहते है, तो आप उसके कारण खोजे और यह विचार करे कि इस वजह से कैसे इससे बाहर निकला जा सकता हैं|
- एक्सरसाइज करने से शरीर में Serotonin और Testosterone हारमोंस का स्त्राव होता है जिससे दिमाग स्थिर होता है और बुरे विचार दूर रहते हैं।
- डिप्रेशन से पीड़ित रोगी को तली-भुनी चीजें, मिर्च- मसालेदार चीजें, मैदा, तथा चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए।
- अपने लिए समय निकालें और लोगो से मेलजोल बढ़ाएं तथा दोस्तों और परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएं।
- नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से दूर रहें। ऐसे लोगों से दूर रहने से मन को शांति मिलेगी।
धुम्रपान और शराब, ड्रग्स, नशीली चीज़ों को अपने आप से दूर रखें और समय-समय पर अपने मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सक डॉक्टर से सलाह मसवरा लेते रहें। - किसी भी प्रकार के तनाव या दबाव को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है, कि आप गाने सुनें| इससे तनाव में कमी आती है
डिप्रेशन से बचनें के उपाय (Avoid Depression)
1. परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय व्यतीत करे
जब किसी व्यक्ति का तनाव अधिक बढ़ जाता है, ऐसे व्यक्ति का उस अपने परिवार से, अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करे। उनसे अपनी बातें शेयर करें और उनसे अपने लिए मदद मांगे। कोई ना कोई रास्ता जरूर निकलेगा।
2. भरपूर नींद लें
नींद की कमी से भी डिप्रेशन की समस्या हो सकती हैं। इसलिए कम से कम रोज 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लें। रात्रि में 10:00 से सुबह 6 :00 बजे के बीच नींद लेनी चाहिए | पर्याप्त मात्रा में ली हुई नींद आपके तनाव को बिल्कुल कम कर देती है। छोटे-मोटे तनाव के लिए भी नींद एक बेहतरीन इलाज है।
3. व्यायाम अर्थात एक्सर्साइज
अगर आप नियमित रूप से एक्सर्साइज करते है तो आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं | और अनेक प्रकार की बीमारियों से लड़ सकते हैं। रोजाना दौड़ने जाए। कुछ गेम खेलने हैं (But not on mobile, but on the field). यह आपके डिप्रेशन को काफी हद तक कम कर देगा। और प्रतिदिन नियमित रूप से एक्सर्साइज करने से आप अच्छा महसूस करने लगते हैं।
4. स्वास्थ्यवर्धक भोजन को अपना लें
आपको प्रोटीन विटामिन से भरपूर भोजन करना है। रोजना आधे घंटे तक सुबह की धूप में रहना चाहिए। कुछ रिसर्चर्स के मुताबिक, ऐसे लोग जो सही ढ़ंग से और सही मात्रा में खाना खाते हैं वह लोग डिप्रेशन से दूर रहते है | बेहतर सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए फलों, हरी सब्जियों, मछली, हलके मीट और साबुत अनाज से भरपूर आहार का आनंद लें।
5. वर्तमान माहौल को तुरंत बदल दे और अकेले ना रहे
अगर आप अकेले रहते हैं तो अपने परिवार के साथ रहें और यदि आप परिवार के माहौल से परेशान हैं तो अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने चले जाएं। लेकिन अकेले ना रहे। जरूरी है कि आप लोगों से अलग ना रखें ।बाहर जाने और कुछ करने का कोशिश करते रहें | एक रिसर्च के द्वारा पता चला कि आप किसी समूह के साथ प्राकृतिक माहौल में ढलने से डिप्रेशन और तनाव में कमी आ सकती है और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।
6. सामाजिक रूप से active रहना
सामाजिक रूप से active रहना आपको व्यस्त भी रखेगा और तनाव से आपका ध्यान भी हटायेगा । इससे आप नकारात्मकता के शिकार नहीं होंगे और अपनी ऊर्जा का सही उपयोग भी कर पाएंगे।
7. स्विमिंग करना
यदि आप daily मात्र दस मिनट के लिए स्विमिंग कर लें, तो यह भी आपके मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में काफी मदद करता है। इसके लिए यह आवश्यक है कि आप जो भी करें उसे पूरे इंजॉय के साथ करें। किसी भी एक्सर्साइज को बोझ समझकर न करें उसका कोई लाभ नहीं होगा।
8. अच्छा महसूस करें
अब आप बोलोगे कि मैं कैसे अच्छा महसूस कर सकता हूं। कौन रोक सकता है आपको अच्छा सोचने से। आपको हर वह चीज देखनी है, करनी है, ढूंढनी है, जो आपको अच्छा महसूस कराती हैं।
9. अपने काम से पर्याप्त ब्रेक लें
यदि आप लगातार काम करते रहते है तब भी बोरियत महसूस होती हैं और नकारात्मकता आती है। इससे भी डिप्रेशन की समस्या हो जाती है। इसलिए अपने काम से छुट्टी लेकर अपनी मनपसंद जगह जाए.
10. नकारात्मकता से रहे दूर
स्वयं को सकारात्मक बनाएं और encouraged करें। अपनी खूबियों को पहचाने और अब तक की उपलब्धियों की सूची बनाए अथवा कुछ अच्छा कार्य करने के लिए योजना बनाए। अपने आप से प्रेम करें हर चीज को सकारात्मक नजरिए से देखें।
11. मन शांत करने वाला संगीत सुनें
एक अच्छा संगीत सुनने से आपको बहुत अच्छा महसूस होगा। संगीत मूड को बदलने और Depression से निकालने में मदत करता है। लेकिन गम भरे old गाने ना सुने, वरना आपका डिप्रेशन और बढ़ जाएगा।
12. मुस्कुराइए, यह आपका हक है
अपने बीते हुए कल के सारे दुख दर्द को पीछे छोड़ दें। अभी अब इस बेजान से चेहरे पर मुस्कुराहट लाइये। देखो कितना प्यारा चेहरा लग रहा है…कैसा महसूस हो रहा है. अगर अच्छा महसूस हो रहा है तो मुस्कुराते रहिए।
One thought on “Depression Se Bahar Kaise Nikle”